भोपाल
बीएचईएल के व्यवसाय को बढ़ाने के लिये यह खुशी की खबर है कि उसे पहली बार रक्षा उपकरण बनाने के लिए एक बड़ा आर्डर मिला है । शीर्ष प्रबंधन की एक यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है । यह स्ट्रैटिजिक उपकरण है तथा इस आर्डर के बाद भेल रक्षा क्षेत्र के लिए कई बड़े आर्डर लेने की दिशा में आगे दिखाई दे रहा है। अन्य सरकारी कम्पनियां जैसे की भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और हिंदुस्तान ऑरोनॉटिकल्स डिफेन्स में कई बड़े आर्डर ले चुकी है। इस खबर की पुष्टि भेल प्रवक्ता ने नहीं की है।
