9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़सीएसआर योजना के अंतर्गत बीएचईएल ने लगाए वाटर प्यूरीफायर

सीएसआर योजना के अंतर्गत बीएचईएल ने लगाए वाटर प्यूरीफायर

Published on

भेल, हरिद्वार

बीएचईएल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत हरिद्वार जिले के 06 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों और 02 विशेष आवासीय विद्यालयों में कुल 08 वाटर प्यूरी फायर लगाए गए हैं । बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पंकज कुमार श्रीवास्तव ने इन विद्यालयों का दौरा किया तथा वाटर प्यूरीफायर के रखरखाव का जायजा लिया । अपने सम्बोधन में श्री श्रीवास्तव ने इस प्रोजेक्ट को बच्चों के स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया तथा इस प्रयास के लिए सीएसआर टीम की सराहना की ।

उन्होंने कहा कि बीएचईएल हमेशा से ही अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति सजग रहा है । उल्लेखनीय है कि हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी के आग्रह पर बीएचईएल द्वारा लगाए गए इन प्यूरीफायर से स्कूली बच्चों के लिए शुद्ध पेय जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी । इनमें बीच में ही स्कूल छोडऩे वाले (ड्राप आउट) बच्चों के लिए बनाए गए, रानी माजरा, गोरधनपुर, अकबरपुर उद, हरजोली जट्ट, बादी वाला तथा बाजुहेड़ी के कस्तूरबा गांधी छात्रा आवासीय विद्यालय तथा लालढांग एवं अलीपुर स्थित विशेष छात्र आवासीय विद्यालय शामिल हैं । इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ऑगस्टिन खाखा तथा जिला समन्वय अधिकारी जयवीर कौशल आदि मौजूद थे ।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...