23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़क्रिस्टल सिटी में समस्याओं का अंबार, रहवासी परेशानी, बारिश से बड़ी दिक्कत—...

क्रिस्टल सिटी में समस्याओं का अंबार, रहवासी परेशानी, बारिश से बड़ी दिक्कत— बारिश में जलभराव से परेशान लोग, आए दिन ट्रांसफार्मर में हो रहे फॉल्ट

Published on

भेल भोपाल

भेल क्षेत्र की क्रिस्टल सिटी कॉलोनी में रहवासी बीते कई दिनों से समस्याओं से परेशान हैं। अब बारिश ने उनकी दिक्कतें बढा दी हैं। वार्ड 61 एवं जोन 14 में आने वाली उक्त कॉलोनी के रहवासियों ने बताया कि उन्होंने 2 साल पहले यहां मकान लिया था। बड़ी—छोटी दिक्कतें शुरू है जो कि आज तक बिल्डर ने सुनी नहीं।

फेस 4 की लाइन में कोई ग्रे—वाटर निकास नहीं है। इस कारण 10 मिनट की बरसात से इतना पानी जमा हो जाता है कि गाड़ी के टायर डूब जाते हैं। ड्रेनेज सिस्टम लचर है। घरों में बारिश का पानी घुस जाता है। रहवासियों ने बिल्डर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास खुद का न तो कोई इंजीनियर है न डिप्लोमा और आईटीआई होल्डर। पार्क को आज तक डेवलप नहीं किया और न तो लेवल किया।

यह भी पढ़िए: cardiac arrest Risk Factors: क्या है कार्डियक अरेस्ट? एक ख़तरनाक और गंभीर स्थिति

पार्क के रिटेनिंग वॉल न होने के कारण पार्क का पानी भी रस्ते में आ जाता है। नगर निगम की पेनल्टी भी कई सालों से बाकी है जिस कारण नगर निगम प्रशासन भी कचरा उठाने को तैयार नहीं है। आए दिन ट्रांसफार्मर में खराबी आ जाती है। इसके अलावा कुत्तों का आतंक और चोरियों की घटनाएं होती हैं। बिल्डर को लगातार अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि रेरा और नगर निगम प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र का औचक निरीक्षण करना चाहिए ताकि लोगों को समस्याओं से निजात मिल सके।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...