6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अवधपुरी में किया पौधरोपण

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अवधपुरी में किया पौधरोपण

Published on

भेल भोपाल

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अवधपुरी में किया पौधरोपण,माता बेटीबाई फाउंडेशन एवं लोकभारती के तत्वावधान में पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने शिवशक्ति धाम मंदिर न्यू फोर्ट अवधपुरी में पौधारोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम में उत्तराखंड उत्तरकाशी से साध्वी समर्पिता, लोकभारती के केन्द्रीय पदाधिकारी अशोक त्रिपाठी, रिटायर्ड आईएएस राजेश मिश्रा भी शामिल रहे।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को पौधारोपण की आवश्यकता और गौ संवर्धन का महत्व बताया गया। उल्लेखनीय है कि माता बेटीबाई फाउंडेशन एवं लोकभारती के तत्वावधान में यह पौधारोपण वृक्ष वंदन कार्यक्रम रक्षाबंधन तक निरंतर जारी रहेगा। अमावस्या से प्रारंभ प्रकृति पर्यावरण हित के पौधारोपण के इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न दैवीय स्थानों, गौशालाओं और लोक चेतना के स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है। साथ ही अपने-अपने क्षेत्र के जल स्रोतों को निर्मल-अविरल रखना ही गंगा मैया की सेवा है- इस अवधारणा से भी लोगों को परिचित कराया जा रहा है।

यह भी पढ़िए: ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बहस शाह का विपक्ष पर गुस्सा जानें क्या कहा राजनाथ सिंह ने

सोमवार को शिवशक्ति धाम,मंदिर न्यू फोर्ट अवधपुरी में पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमाश्री भारती द्वारा पौधारोपण के दौरान ठेका मजदूर संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह जादौन, अवधपुरी परिक्षेत्र जन कल्याण महासमिति के अध्यक्ष रमन तिवारीढ संरक्षण विशेषज्ञ अर्जुन कुमार, राजकुमार बाथम अवधपुरी व्यापारी संघ अध्यक्ष, नरेश पड़ोलिया बजरंग मार्केट व्यापारी संघ कान्हा गुप्ता, सिद्धांत सिंह जादौन, संजीव भाटिया, सुनील विश्वकर्मा, एच आर वर्मा ओमप्रकाश पवार,  शिवशक्ति धाम मंदिर न्यूफोर्ट एक्सटेंशन की कार्यकारिणी से महंत  रज्जन महाराज, मंदिर व्यवस्था प्रमुख मयंक तिवारी, सत्यम भाई और उनकी समस्त मंदिर समिति की टीम, सोहन सिंह, रामशंकर द्विवेदी, रमेश शुक्ला, हरिश्चंद सूर्यवंशी सहित अनेकों गौ भक्त एवं प्रकृति- पर्यावरण हितैषी लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...