12.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल करेगा 800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल थर्मल प्लांट का काम

बीएचईएल करेगा 800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल थर्मल प्लांट का काम

Published on

भोपाल

बीएचईएल को 800 मेगावाट थर्मल प्लांट का कार्य करेगा। सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड प्रबंधन ने अपनी मौजूदा 2&600 मेगावाट परियोजना के दूसरे चरण के रूप में बीएचईएल को मनचेरियल जिले में 5,817 करोड़ की लागत से अपने नए 800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की स्थापना का काम सौपा है । बीएचईएल ने 600 मेगावाट प्रत्येक की दोनों इकाइयों के लिए बॉयलर, टर्बाइन और जनरेटर के निर्माण और स्थापना के साथ सिंगरेनी की मौजूदा थर्मल पावर परियोजना को क्रियान्वित किया था ।

एससीसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एन श्रीधर की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक में कंपनी द्वारा हाल ही में प्रस्तुत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की मंजूरी के बाद बीएचईएल को कार्य देने का फैसला किया है । राज्य सरकार ने एससीसीएल को सुझाव दिया कि ऐसी परियोजनाओं को समय पर क्रियान्वित करने में बीएचईएल की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए उसे कार्य दिया जाए ।

बीएचईएल ने नलगोंडा जिले के दमेराचेरला में तेलंगाना राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के 5&800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की स्थापना का काम भी प्राप्त किया है । यह कोठागुडेम थर्मल पावर स्टेशन की सातवीं इकाई के हिस्से के रूप में मनुगुरू में जेनको 4&270 मेगावाट परियोजना और 800 मेगावाट संयंत्र की दो अन्य बिजली परियोजनाओं को भी क्रियान्वित कर रहा है । खबर है कि बीएचईएल निविदाओं की प्रक्रिया के बाद नई इकाई पर भी कार्य कर सकता है ।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...