15.2 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के ईडी ने कारखाना, टीए, गेस्ट हाउस और कस्तूरबा पहुंच कर...

भेल के ईडी ने कारखाना, टीए, गेस्ट हाउस और कस्तूरबा पहुंच कर कर्मचारियों को दी बधाई

Published on

टारगेट पूरा होने पर खुशी की लहर, बटी मिठाई

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में वित्तीय वर्ष 2025—26 का उत्पादन लक्ष्य पूरा होने पर खुशी की लहर है । यह लक्ष्य 31 मार्च 2026 को इस यूनिट ने पूरा कर लिया था । 1 अप्रैल 2026 को कारखाने में अवकाश रखा गया था । 2 अप्रैल को कारखाना खुलने के बाद भेल के ईडी प्रदीप कुमार उपाध्याय ने सभी ब्लॉकों में पहुंच कर कर्मचारियों को उत्पादन लक्ष्य पूरा होने पर बधाई दी। दोपहर के वे भेल के नगर प्रशासन विभाग,कस्तूरबा अस्पताल और गेस्ट हाउस पहुंचे उन्होंने सभी मौजूद कर्मचारियों को बधाई दी । उनके साथ महाप्रबंधक मानव संसाधन टीयू सिंह और अपर महाप्रबंधक प्रचार एवं जनसंपर्क उपेन्द्र सिंह विशेष रूप से मौजूद थे।

यूनिट ने वित्तीय वर्ष में 4500 करोड़ से ज्यादा का किया उत्पादन

गौरतलब है कि इस यूनिट ने वित्तीय वर्ष में 4500 करोड़ से ज्यादा का उत्पादन किया। वहीं करीब 2000 करोड़ का कैश कलेक्शन करने की भी खबर है। नगर प्रशासन विभाग ने भी करीब 33 करोड़ की राजस्व वसूली कर डाली जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। सूत्रों के मुताबिक कारखाने के कुछ अहम विभाग ट्रांसफार्मर ब्लाक करीब 1600 करोड़ टर्नओवर पूरा कर नंबर वन पोजिशन पर बना हुआ है। दूसरी नंबर पर ईएम ब्लाक को करीब 900 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है वहीं ट्रेक्शन मोटर ब्लाक करीब 550 करोड़,थर्मल 400 करोड़, हाईड्रो 760 करोड़,स्वीचगियर 500 करोड़, फीडर्स 55 करोड़ के करीब पहुंचे हैं ।

बीएचईएल में कर्मचारियों को वितरित होगा 3 किलो मिठाई का पैकेट बटा

भेल (बीएचईएल) परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के अवसर पर कर्मचारियों, सुपरवाइजर्स, अधिकारियों, ठेका श्रमिकों, प्रशिक्षुओं तथा सीआईएसएफ के जवानों को विशेष मिठाई का पैकेट वितरित किया गया । हर पैकेट का कुल शुद्ध वजन लगभग 3 किलोग्राम रखा गया है। इसमें विभिन्न मिठाइयों और नमकीन सामग्री को शामिल किया गया है, ताकि सभी कर्मचारियों को प्रसाद का लाभ मिल सके।

प्रसाद पैकेट में शामिल सामग्री (प्रति आइटम)

  • चमचम –               1000 ग्राम
  • गुलाब जामुन –          500 ग्राम
  • ड्राय फ्रूट बेसन लड्डू – 400 ग्राम
  • मूंग दाल –               400 ग्राम
  • तीखा मीठा मिक्सचर – 400 ग्राम
  • पीनट मसाला क्रैकर – 200 ग्राम
  • रोस्टेड काजू मसाला – 100 ग्राम

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

थ्रिफ्ट सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने किया 350 प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन (कल्चरल हॉल), पिपलानी...

भेल सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में 350 प्रतिभाओं का सम्मान, बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक रहे मुख्य अतिथि

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन, पिपलानी भोपाल में...