9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के जीएम दुबे को हाईड्रो और एसटीएम का अतिरिक्त प्रभार

भेल के जीएम दुबे को हाईड्रो और एसटीएम का अतिरिक्त प्रभार

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल यूनिट में महाप्रबंधकों की कमी मेहसूस की जा रही है । इसी के चलते सीडीसी विभाग के महाप्रबंधक अमिताभ दुबे प्रोडक् शन से जुड़े हाईड्रो और एसटीएम विभाग (इस विभाग का नया नाम टरबाईन है) का अतिरिक्त काम सौंपा गया है । यह विभाग महाप्रबंधक एस रामनाथन के त्रिची यूनिट में तबादले के बाद रिक्त हुये हैं ।

वह पिछले साल ही अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक बने हैं वैसे भी वह इंजीनियरिंग के अफसर हैं पर उन्होंने अपनी कुछ ज्यादा ही नौकरी एचआर विभाग में निकाल दी । ऐसे में शॉप का काम सांैपना किसी के गले नहीं उतर रहा है हालांकि यह काम उन्हें अस्थाई रूप से दिया गया है । गौरतलब है कि अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक पद के साक्षात्कार तो हो चुके हैं ।

25 जून 2022 को निकलने वाली प्रमोशन लिस्ट का आज तक अता-पता नहीं है वहीं महाप्रबंधक से कार्यपालक निदेशक के साक्षात्कार भी होना बाकी है । कई महाप्रबंधकों को जीएमआई और जीएम हेड बनाकर बड़ी जिम्मेदारी तो सौंप दी है लेकिन उन्हें भी साक्षात्कार के बाद प्रमोशन का इंतजार है । रही बात डायरेक्टर मानव संसाधन की तो दिल्ली कॉरपोरेट ने पात्र उम्मीदवारों से आवेदन तो बुलवा लिये हैं लेकिन साक्षात्कार लंबा समय गुजर जाने के बाद भी नहीं हुये हैं ।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...

बीएचईएल के एक नेता की सोसायटी चर्चाओं में,अध्यक्ष पद व गेट पास भी खतरे में

बीएचईएल के नेताओं के कई मामले यूं तो चर्चाओं में रहते ही हैं लेकिन...