15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के हथाईखेड़ा जलाशय को मछली पालन के लिये देंगे पट्टे पर

भेल के हथाईखेड़ा जलाशय को मछली पालन के लिये देंगे पट्टे पर

Published on

भोपाल

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत त्रतुराज ने बताया है कि जिला पंचायत भोपाल अंतर्गत स्थित हथाईखेड़ा सिंचाई जलाशय को मछली पालन के प्रयोजन के लिये दस वर्षीय पट्टे पर दिया जाएगा । इच्छुक आवेदकों से आवेदन पत्र 15 दिवस में कार्यालय जिला पंचायत भोपाल में कार्यालयीन समय में अवकाश दिनों को छोड़कर प्राप्त किये जाएगें। विकास खण्ड फंदा के हथाईखेड़ा जलाशय औसत 125.0 जलक्षेत्र हेक्टयर है ।

इच्छुक संस्थाएं आवेदन के साथ पंजीकृत मछुआ सहकारी समिति, समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र सदस्यता सूची जिसमें सदस्य का नाम पिता का नाम, वर्ग, जाति निवास उम्र का स्पष्ट उल्लेख हो, विगत तीन वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट पंजीकृत उपविधि की छायप्रति जिसमें कार्यक्षेत्र, जलक्षेत्र का उल्लेख हो संचालक मंडल का जलाशय प्राप्त करने हेतु पारित प्रस्ताव की प्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। अपूर्ण आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

मत्स्यपालन नीति 2008 के अनुसार सर्वप्रथम जलक्षेत्र कार्यक्षेत्र की ही पंजीकृत मछुआ सहकारी समिति को प्राथमिकता अनुसार जलाशय आवंटन की प्रथम प्राथमिकता होगी। सीईओ ने बताया कि पंजीकृत समितियों से आवेदन प्राप्त ना होने की दशा में ही समूह के आवेदनों पर विचार किया जाना संभव होगा। अन्य आवश्यक शर्तें जिला पंचायत कार्यालय सहायक संचालक, मत्स्योद्योग पातरा, मत्स्य क्षेत्र भोपाल से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...