5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeभेल न्यूज़हर हाल में बीएचईएल का उत्पादन 3000 करोड़ करना है पार :...

हर हाल में बीएचईएल का उत्पादन 3000 करोड़ करना है पार : अविनाश चंद्रा

Published on

-भेल सुपरवाइजर्स संघ में स्वागत,सम्मान एवं वृक्षारोपण समारोह

भोपाल

रविवार को भेल सुपरवाइजर्स संघ कार्यालय बरखेड़ा में संरक्षक एवं सलाहकार राजेन्द्र सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबन्धक मानव संसाधन एवं लॉजिस्टिक विभाग के अविनाश चन्द्रा एवं नगर प्रसाशक अपर महाप्रबंधक सपन सुहाने का पुष्प गुच्छ एवं शाल श्री फल से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव वायएस यादव के द्वारा किया गया। इस मौके पर भेल के महाप्रबंध मानव संसाधन विभाग के श्री चन्द्रा ने कहा कि हम सभी को उत्पादन के लक्ष्य 3000 करोड़ को हर हाल में पार करना है। यही हम सभी का उद्देश्य होना चाहिये। उत्पादन के लिए सभी से एक साथ दिन रात मेहनत करके अपने लक्ष्य को पार कर फिर एक इतिहास बनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि भेल है तो हम हैं। संघ के संरक्षक राजेन्द्र सिंह यादव ने सुपरवाइजर्स के साथ हो रहे आर्थिक नुकसान एवं चुनाव कराने की बात रखी। श्री सुहाने ने सभी को एक साथ मिलकर काम करने की सलाह देकर नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए भरसक प्रयास करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर संघ के पूर्व अध्यक्ष विमल साहू ,कार्यवाहक अध्यक्ष भरत साहू , वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव ,एसके चंदेल ,राजेन्द्र काछी , बीएस गोंड़,मनोज मायवाड़ , प्रभाकर चौकीकर ,मुहम्मद अरशद अंसारी मौजूद थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...

कोकता डैम के पास युवक ने लगाई फांसी, भाई से नाराज होकर घर से निकला

भोपाल राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित कोकता डैम के पास मंगलवार सुबह एक 25...