भेल भोपाल।
एचई सांस्कृतिक समाज बरखेड़ा द्वारा आयोजित रामलीला में राम वन गमन और राम केवट संवाद का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिन्होंने इस कार्यक्रम का आनंद लिया।
यह भी पढ़िए: भेल भोपाल में कैन्टीन प्रबंधन समिति की बैठक आज
रामलीला में राम वन गमन और राम केवट संवाद का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें भगवान श्रीराम के वन गमन और केवट के साथ उनके संवाद को दर्शाया गया। इस अवसर पर संस्कृतिक समाज के महासचिव हेमंत सिंह, सलाहकार डीपी सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष एस सेंशियल कुमार और कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।
