10.8 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल गरबा महोत्सव: कदम ताल के साथ सीख रहे गरबे की बारीकियां

भोजपाल गरबा महोत्सव: कदम ताल के साथ सीख रहे गरबे की बारीकियां

Published on

– गुजराती भवन और भेल ऑफीसर्स क्लब में पार्टीसिपेंट को गुजरात के ट्रेनर दे रहे प्रशिक्षण

भोपाल.

राजधानी के जम्बूरी मैदान पर 5 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले भोजपाल गरबा महोत्सव के लिए प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 74 बंगला स्थित गुजराती भवन और भेल ऑफीसर्स क्लब में अलग-अलग बैचों में पार्टीसिपेंट को गुजरात के ट्रेनर प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रतिभागी भी उत्साह के साथ ट्रेनरों से अलग-अलग टिप्स और गरबा नृत्य की बारीकियां सीख रहे हैं। 2 अक्टूबर तक गुजरात के टें्रड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक भोजपाल गरबा महोत्सव के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि रविवार से दोनों जगहों पर प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 2 अक्टूबर तक चलने वाले शिविर में गुजरात के ट्रेनरों द्वारा अलग-अलग बैचों में पार्टीसिपेंट को परंपरिक और आधुनिक तरीके से गरबा डांडिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी 74 बंगला स्थित गुजराती भवन और भेल ऑफिसर्स क्लब में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ही शहर के दो और स्थानों पर प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।

भोजपाल गरबा महोत्सव के संयोजक विकास वीरानी ने बताया कि यह पूरा आयोजन सांस्कृतिक और धार्मिक होगा। यहां माता रानी की आराधान के लिए आने वाले लोगों को आधार कार्ड और आईडी के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि गरबा महोत्सव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुंबई के सेलिब्रिटी और टीवी एक्टर आयोजन में धूम मचाने आ रहे हैं।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

भेल में आयोजित समारोह में शोभा और रुद्राक्ष हुए सम्मानित, शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मिला पुरस्कार

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल द्वारा आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में उत्कृष्ट...

भेल ने जारी किया स्पष्टीकरण; कम कर्मचारी संख्या वाली इकाइयों में लागू रहेंगे ‘सीडीए’ नियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा औद्योगिक संबंध संहिता (इंडस्ट्रियल...

भेल के एजीएम डिक्सन को नेपा लिमिटेड में निदेशक वित्त का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल/नेपानगर। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने भेल भोपाल में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी...