5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपुरी महिलाओं-बच्चों ने कजरी नृत्य की दी आकर्षक प्रस्तुति

भोजपुरी महिलाओं-बच्चों ने कजरी नृत्य की दी आकर्षक प्रस्तुति

Published on

-उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद का कार्यक्रम

भोपाल

अंतर्राष्ट्र्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में मातृभाषा मंच भोपाल द्वारा सुभाष मैदान शक्तिनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद की महिलाओं एवं बच्चों द्वारा भोजपुरी भाषा पर आधारित कजरी समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसे वहां उपस्थित जनसैलाब द्वारा काफी सराहा गया, यह कार्यक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि इस मंच पर उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद ने पहली बार प्रस्तुति दी है,

उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के सचिव चंदन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में रोमा सिंह, नेहा मौर्या, पूजा चौबे, संगीता मौर्य, प्रिया दास एवं बच्चों में आरोही, आयुषि, सौम्या व प्रत्यूषा ने प्रस्तुति दी है जिसके लिए मातृभाषा मंच द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र व परिषद को प्रतिभागिता मोमेंटो दिया गया है, प्रतिभागियों को परिषद के अगले आयोजन में उक्त सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजन में परिषद के विनय सिंह, सुनील विश्वकर्मा, अनिल मौर्य, रजनीकांत चौबे, धनंजय तिवारी समेत सभी कार्यकारिणी सदस्यों की सक्रिय प्रतिभागिता रही, कार्यक्रम स्थल पर प्रमोद दास, एन सी मौर्या ,कमलेश बिंद तथा अनेक परिषद के सदस्य उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष रामप्रताप मौर्या ने कार्यक्रम की सफलता के लिए परिषद के सभी प्रतिभागियों व सदस्यों को बधाई दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...

कोकता डैम के पास युवक ने लगाई फांसी, भाई से नाराज होकर घर से निकला

भोपाल राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित कोकता डैम के पास मंगलवार सुबह एक 25...