12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभेल न्यूज़प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेले का 14 नवम्बर से भव्य...

प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेले का 14 नवम्बर से भव्य आगाजजादूगर प्रिंस दिखाएंगे जादुई करतब, बाबा अमरनाथ गुफा में देंगे दर्शनराजधानी के भेल दशहरा मैदान पर 49 दिनों तक आयोजन

Published on

भोपाल.

राजधानीवासियों का पसंदीदा भोजपाल महोत्सव मेला इस साल 14 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। मेले में दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई खास आकर्षण जोड़े गए हैं। राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर शुरू हो रहे प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेले में शहरवासियों को इस बार बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। एक ओर जादूगर प्रिंस अपनी जादुई करतब दिखाएंगे तो दूसरी ओर बाबा अमरनाथ मेले में आने वाले लोगों को दर्शन देंगे। इसके लिए मेला परिसर में भव्य झांकी तैयार की जाएगी। पारंपरिक झूले, फूड स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले की शान बढ़ाएंगे। 14 नवंबर को भव्य उद्घाटन के साथ यह महोत्सव शुरू होगा। मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस मेले का शहरवासी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

मेले में होगा जादू, भक्ति का संगम

मेला इस बार मनोरंजन और आस्था का संगम बनने जा रहा है। यहां लोगों को जादू और भक्ति का समागम देखने को मिलेगा। एक ओर जादूगर प्रिंस अपने हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे, तो दूसरी ओर बाबा अमरनाथ के भव्य दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। मेला परिसर में अमरनाथ यात्रा की झांकी तैयार की जा रही है, जिससे श्रद्धालु मेले में ही बाबा के दर्शन कर सकेंगे। जादूगर प्रिंस का शो जहां बच्चों और युवाओं को रोमांच से भर देगा, वहीं यह भव्य झांकी भक्तों के बीच आस्था का केंद्र बनेगी।

मेले में डंकी शो और रोबोटिक एनीमल होंगे खास

14 नवंबर से शुरू होने वाले भोजपाल महोत्सव मेले में डंकी शो और रोबोटिक एनीमल खास होगा। मेले में पहली बार दिखाए जाने वाले यह खास शो, बच्चों के लिए बड़ा आकर्षण होगा। मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि इस साल मनोरंजन के केंद्र में ‘डंकी शो’ और ‘रोबोटिक एनीमल’ खास होंगे। रोबोटिक एनीमल शो में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए जानवरों की हूबहू प्रतिकृतियां दिखाई जाएंगी, जो बच्चों और युवाओं के लिए विज्ञान और मनोरंजन का बेहतरीन मिश्रण होगा। वहीं, ‘डंकी शो’ में हास्य और रोमांच का तडक़ा होगा। मेला समिति ने बताया कि इन नए शो को जोडऩे का उद्देश्य परिवार के हर सदस्य को कुछ नया देना है।

मेले में आ रहा देश का सबसे बड़ा ‘रोलर कोस्टर’

मेले में इस बार रफ़्तार की दुनिया के दीवानों के लिए ख़ास इंतज़ाम किए गए हैं! मेला समिति ने बताया कि इस साल का मेला रोमांच से भरपूर होगा। इस बार देश का सबसे बड़ा रोलर कोस्टर भोपाल आ रहा है। साथ ही अत्याधुनिक और दिल दहला देने वाले झूले जैसे टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, और ब्रेक डांस भी मेले का हिस्सा होंगे। ये झूले बच्चों और बड़ों, दोनों को रोमांच की नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए तैयार हैं। मेले में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि हर कोई इस रोमांच का सुरक्षित ढंग से मज़ा ले सके।

भेल जनसेवा समिति द्वारा आयोजित भोजपाल महोत्स्व मेला की शुरुआत 14 नवम्बर को शाम सात बजे से भजन संध्या के साथ की जाएगी। अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि विगत 11 वर्षों से मेले का सफल आयोजन किया जा रहा है। मेले का यह 12वां वर्ष है। 14 नवम्बर से 1 जनवरी तक 49 दिनों तक चलने वाले इस मेले में राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों, जिलों और नगरों से करीब 20 लाख लोग शिरकत करते हैं।

आटोमोबइल से लेकर ऑर्ट गैलरी, इंटीरियर तक होंगी दुकानें

भोजपाल महोत्सव मेला में ऑटोमोबाइल, इलेक्टॉनिक, टेलीकॉम, फर्नीचर, हैन्डी क्रॉफ्ट, हैन्डलूम, महासेल, विभिन्न प्रकार के स्वादिस्ट व्यंजन, बैंकिंग इंश्योरेंस, ऑर्ट गैलरी, इंटीरियर, महिलाओं की सौंदर्य सामग्री, खूर्जा क्राकरी, कपड़े सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें होंगी।

यह भी पढ़िए: ISRO का ‘बाहुबली’ मिशन CMS-03 लॉन्च आज! नौसेना (Indian Navy) को मिलेंगे सबसे बड़े 5 फायदे, जानें क्या होगा लाभ

सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक आयोजन का संगम है मेला

यह मेला सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक आयोजन का पारिवारिक संगम है। मेले में रंगारंग सांस्कृति आयोजनों में सूफी नाइट, रॉक बैंड, विभिन्न प्रदेशों के लोकनृत्य, कल्चरल प्रोग्राम के साथ भोजपुरी और बॉलीबुड कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। मेले में के्रंद और राज्य सरकार की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...