19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल में 28 दिसंबर को रहेगा कार्य दिवस—तृतीय तिमाही उत्पादन लक्ष्य...

बीएचईएल भोपाल में 28 दिसंबर को रहेगा कार्य दिवस—तृतीय तिमाही उत्पादन लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रबंधन का निर्णय

Published on

भेल भोपाल ।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल प्रबंधन ने वर्ष 2025–26 की तृतीय तिमाही के उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत दिनांक 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को बीएचईएल भोपाल के कारखाने एवं उद्योग नगरी स्थित कार्यालयों में कार्य दिवस घोषित किया गया है। इस संबंध में मानव संसाधन–औद्योगिक संबंध विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, 28 दिसंबर को कार्य करने वाले कर्मचारियों को इसके एवज में अगले दो माह के भीतर, दिनांक 27 फरवरी 2026 तक किसी एक दिन प्रतिकारात्मक अवकाश लेने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

Read Also: बीएचईएल के जवाहरलाल नेहरू विद्यालय, भेल भोपाल में ‘संस्कारों की जड़ों से सपनों की उड़ान’ थीम पर भव्य वार्षिक उत्सव

परिपत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कस्तूरबा चिकित्सालय में 28 दिसंबर को अवकाश रहेगा, जबकि जिन विभागों में निरंतर प्रक्रियाएं संचालित होती हैं, वहां सामान्य रूप से कार्य जारी रहेगा। प्रबंधन का कहना है कि यह निर्णय उत्पादन की निरंतरता बनाए रखने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है। परिपत्र में उल्लेख किया गया है कि इस निर्णय को सक्षम अधिकारी की स्वीकृति प्राप्त है। बीएचईएल प्रबंधन के इस निर्णय को उत्पादन बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे तृतीय तिमाही के लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...