भोपाल
भाजपा के वरिष्ठ नेता व भेल युवा संगम समिति अध्यक्ष केवल मिश्रा ने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ शनिवार को भेल के ईडी विनय निगम से मुलाकात की । उन्होंने भेल बिजली चोरी और व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया । उन्होंने सालाना 8 करोड़ की बिजली चोरी से बचाने पर चर्चा की है । टाउनशिप में झुग्गी बस्तियों के लोगों को प्रदेश सरकार के हस्तक्षेप से बिजली कंपनी के बिजली कनेक्शन मीटर के साथ प्रदत्त कराए जाएं तो भेल को भी नुकसान नहीं होगा और आम जनता भी इससे को फायदा मिलेगा ।
श्री मिश्रा ने बताया कि वार्ड 56 बाबूलाल गौर दशहरा एवं खेल मैदान पर विगत कई वर्षों से विजयादशमी के अवसर पर भेल युवा संगम समिति द्वारा रावण दहन का भव्य किया जाता है । इस वर्ष भी 5 अक्टूबर 2022 को शाम 7 बजे रावण दहन कार्यक्रम होना है । इसके लिये ईडी श्री निगम को आमंत्रित भी किया गया है । इस मौके पर भाजपा साकेत मंडल उपाध्यक्ष अजय सोनी, भेल युवा संगम समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश भारती, सचिव गोपाल पांडे, उपाध्यक्ष छोटू चौकसे भी मौजूद थे ।
