भोपाल
भेल भोपाल की प्लांट कमेटी प्रबंधन द्वारा 17 दिसंबर को आयोजित की गई है । जेसीएम में कर्मचारियों को इंसेंटिव एवं बोनस ना देने तथा सेंट्रल लीडरों की उपेक्षा के विरोध स्वरूप भेल भोपाल की नंबर वन यूनियन बीएमएस इस प्लांट कमेटी का बहिष्कार कर प्रबंधन को कर्मचारी विरोधी मानसिकता के खिलाफ कड़ा संदेश देने का फैसला किया है । इसलिये भारतीय मजदूर संघ ने निर्णय लिया है कि 17 दिसंबर प्लांट कमेटी बैठक का बहिष्कार करेगा। इस विषय के ऊपर जुमड़े भवन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों की बैठक हुई , जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने प्रबंधन की मजदूर विरोधी मानसिकता के खिलाफ प्लांट कमेटी का बहिष्कार करने की बात कही।
