भोपाल।
हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स यूनियन संबंध भारतीय मजदूर संघ का एसआईपी एवं इंसेंटिव, इन्सलरी की मांगों को लेकर दूसरे दिवस का आंदोलन बीएचईएल के गेट नंबर 5 फाऊंड्री गेट के क्रांति स्थल पर किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बीएचईएल के कर्मचारी मौजूद थे। बोनस एवं इंसेंटिव की मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई इसी के साथ जेसीएम की बैठक जल्द बुलाने की मांग भी की गई। इस चरणबद्ध आंदोलन की इन्हीं मांगों को लेकर अगली कड़ी में 9-10 जून को नटराज गेट पर प्रदर्शन होगा।
