10.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएमएस ने कस्तूरबा को नये अस्पतालों के पैनल में लाने के लिए...

बीएमएस ने कस्तूरबा को नये अस्पतालों के पैनल में लाने के लिए दिये सुझाव

Published on

– बताई लोकल परचेज की दवाई में बड़ी धांधली
– प्रतिनिधि मंडल ने कस्तूरबा अस्पताल के हाल जाने
– अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी से की मुलाकात

भोपाल

हेवु भारतीय मजदूर संघ भेल के प्रतिनिधिमंडल ने कस्तूरबा अस्पताल के एचआर अपर महाप्रबंधक रविन्द्र आईन्द से मुलाकात कर अस्पताल के हाल जाने । उन्होंने कर्मचारियों की अस्पताल संबंधित समस्याओं से अवगत कराया साथ ही नए अस्पतालों को पैनल में लाने हेतु वह विभिन्न सुधार की दिशा में सकारात्मक सुझाव दिए । लोकल परचेज की दवाई में बड़ी धांधली चल रही है लोगों को दवाइयां 8 से 10 दिन तक नहीं मिल पा रही है जिसकी वजह से मरीज बहुत परेशान हैं काउंटर पर लंबी लाइन लगती है जिसके लिए दो काउंटर करने की बात रखी है ।

अस्पताल के पैथोलॉजी में रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पाती है और रिपोर्ट में भी गड़बड़ी आती है। सोनोग्राफी की मशीन आए दिन खराब रहती है । अस्पताल में मल्टी स्पेशलिटी के डॉक्टर ना होने के कारण यूनियन ने नवी मुंबई का अपोलो कैंसर हॉस्पिटल, नागपुर का वोकार्ट हॉस्पिटल, इंदौर का बॉम्बे हॉस्पिटल एवं अपोलो हॉस्पिटल को मल्टी स्पेशलिटी के लिए एवं भोपाल के नर्मदा ट्रामा सेंटर,भोपाल फेक्चर हॉस्पिटल, दिल्ली सर गंगा राम हॉस्पिटल, मैक्स हॉस्पिटल इन सब हॉस्पिटल को पैनल में लाने के लिए प्रबंधन से चर्चा की ।

इसके अलावा लिपिड प्रोफाइल कि मशीन खराब है तब तक जांच प्रायवेट हॉस्पिटल में टेस्ट कराने की व्यवस्था की जाये । यूनियन का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टर छुट्टी पर हैं तो उसकी जानकारी पोर्टल एवं कस्तूरबा अस्पताल का एक सेंट्रलाइज फोन नंबर होना चाहिए जिस पर डॉक्टर है या नहीं इसकी जानकारी मिल सके ।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...