27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएमएस की जुमड़े भवन में बैठक संपन्न

बीएमएस की जुमड़े भवन में बैठक संपन्न

Published on

भोपाल।

महात्मा गांधी चौराहा स्थित बीएमएस कार्यालय जुमड़े भवन में बुधवार को यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूनियन के अध्यक्ष विजय सिंह कठैत ने ने कहा कि कल्चरल हाल के निजी कार्यक्रम को सरकारी बनवाकर कर्मचारियों पर सीआईएसएफ से हमला करवाया, जिसे लेकर कारखाने और कर्मचारियों में आक्रोश है। बैठक में इस मामले को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि कारखाने में शॉप फ्लोर में खुले में पेंट हो रहा है, जो फैक्ट्री एक्ट का उल्लंघन है। अस्पतालों में समय पर दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही। इसके साथ ही अन्य मुद्दोंं को लेकर चर्चा हुई। बैठक में सभी यूनियनों को एक प्लेटफार्म पर लाने की बात की गई। संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए महामंत्री कमलेश नागपुरे ने कहा कि हम संघ को आत्मसात करने वाले , राष्ट्र्रहित में कार्य करने, और समाज को राष्ट्र्रहित में प्रेरित करने वाले लोग हैं।

जिस प्रकार भेल कर्मचारी विरोधी कार्य किये जा रहे हैं, वह कहीं ना कहीं समाज विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। श्री नागपुरे ने प्रबंधन द्वारा सीआईएसएफ की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, यह कृत्य अंग्रेजों के जमाने में होता था। जिस प्रकार की घटना 18 दिसंबर को कर्मचारियों के साथ हुई वह अत्यंत निंदनीय है। हम न्याय के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...