भोपाल
भेल के बाबूलाल गौर कॉलेज में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के तहत सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने विद्यार्थियों को उनके भविष्य को लेकर मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने अवगत कराया कि सीए परीक्षा अब वर्ष में तीन बार आयोजित होगी। अग्नीवीर देशसेवा के साथ भविष्य निर्माण के स्वर्णिम अवसर भी युवाओं के लिए हैं। इसके अलावा अन्य अहम जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई।
