12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़अस्ताचल सूर्य को अध्र्य देकर चैत्र छठ पूजा का सूर्य कुंड भेल...

अस्ताचल सूर्य को अध्र्य देकर चैत्र छठ पूजा का सूर्य कुंड भेल सरस्वती मंदिर में आयोजन

Published on

भोपाल

मारवो रे सुगवा धनुष फेक, सुग्गवा गिरय मुरझाय,पहिले पहिले छठी मैया जैसे मधुरिम लोकगीतों के मध्य सोमवार को पूर्ण भक्तिमय एवं आस्था के साथ बिहार तथा उत्तर भारत का सबसे बड़ा त्यौहार महापर्व छठ सूर्यदेव की आराधना हेतु अस्ताचल सूर्य को (प्रथम अध्र्य) देकर उपवास किया। छठी मैया के इस महापर्व में साक्षात देव सूर्य भगवान को बाँस के बने सूप में ठेकुआ, गन्ना, संतरा, सेव, मह्तावी, केला, मुली, सुथनी, हल्दी, नारियल, पुआ, लडुआ जैसे प्रकृति प्रदत अनाजों को पूर्ण पवित्रता एवं स्वच्छता के साथ परंपरागत रूप से तैयार प्रसाद के साथ पानी के कुंड में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अध्र्य दिया । इस महापर्व का पारण मंगलवार को उदयगामी सूर्य को (पारण अध्र्य) के साथ पूर्ण होगा।

बरखेड़ा में होली मिलन समारोह
भोपाल।अखिल भारतीय लोणारी कुनबी समाज मध्य प्रदेश का ई-सेक्टर, बरखेड़ा रामलीला मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग शामिल हुये। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों साथ से फूलों की होली खेली गई। कलाकारों ने सुमधुर भजनों के साथ होली के गीतों की प्रस्तुति दी। होली मिलन समारोह में समाज जनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। समारोह में लोणारी कुनबी समाज के लोग परिवार के साथ शामिल हुए।

तैलिक साहू राठौर समाज का सामाजिक महाकुंभ 2 अप्रैल को जंबूरी मैदान में
भोपाल।विगत एक वर्ष से प्रदेश के 52 जिलों में रवि करण साहू द्वारा तैलिक साहू राठौर समाज की जन जागरण यात्रा का विराम 2 अप्रैल को जंबूरी मैदान भोपाल में सामाजिक महाकुंभ के रूप में होगा। प्रदेश के इतिहास में पहली बार सभी सामाजिक संगठनों ने मिलकर महा संगठन बनाया और समाज के राजनीतिक अधिकारों की लड़ाई का शंखनाद कर दिया है। सामाजिक नेताओं की पुरजोर मांग है कि तैलिक साहू राठौर मोदी समाज को आनुपातिक रूप में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए..जिसे उनको षड्यंत्र पूर्वक दूर किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की विधानसभा में समाज का एक भी प्रतिनिधि नहीं है और निगम मंडल जैसे स्थानों के साथ-साथ अपनी-अपनी पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं को भी स्थान नहीं दिया जाता है इसलिए तैलिक साहू राठौर समाज में राजनीतिक दलों द्वारा की जा रही उपेक्षा से बहुत आक्रोश है।

कल्पना नगर में श्रीमद् भागवत कथा
भोपाल, चेत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर पं. प्रिया किशोरी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस में माखन चोर लीला वर्णन व कथा का वर्णन किया गया । यह कथा कल्पना नगर स्थित हर-हर महादेव सेवा मंडल द्वारा आयोजित की गई है । इसके मुख्य यजमान सीताराम ग्वाला एवं लक्ष्मी देवी हैं ।

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...