भोपाल
बीएचईएल भोपाल में कार्यरत चंदन कुमार सिंह वर्ष 2015 से 2022 लगातार आठ बार मूल रूप से हिंदी में कार्य करने के लिए बीएचईएल द्वारा राजभाषा गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। पूरे वर्ष किये गए मूल रूप से हिंदी में किये गए कार्यो के आधार पर यह सम्मान राजभाषा विभाग द्वारा दिया जाता है ।
गौरतलब है कि चन्दन कुमार सिंह एक कवि भी है जो कि राष्ट्र्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके है साथ में विभागीय हिंदी पत्रिका आयाम के संपादक भी है। हिंदी व कविता के क्षेत्र में कार्य करने के लिए इन्हें अनेक राज्य स्तरीय व राष्ट्र्रीय स्तर के सम्मान मिल चुके है। हाल में ही प्रसिद्ध अभिनेता व अंतराष्ट्र्रीय कवि शैलेश लोढ़ा के साथ देश के सबसे बड़े कविता के मंच वाह भाई वाह में इनका दो एपिसोड प्रसारित हो चुका हैं।
