7.3 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeभेल न्यूज़भेल झांसी टाउनशिप में धूमधाम से मनाया गया आस्था का महापर्व छठ

भेल झांसी टाउनशिप में धूमधाम से मनाया गया आस्था का महापर्व छठ

Published on

झाँसी।

छठ महापर्व के चौथे दिन व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मईया की पूजा कर परिवार और समाज के मंगल की कामना की । झाँसी खैलार में स्थित भेल टाउनशीप में व्रती महिलाओं ने बडे विधि-विधान के साथ छठी मईया का पूजन किया । 7 नवंबर की शाम को सूर्यदेव के अस्त होने से पह्ले ही व्रती परिवार के लोग सिर पर प्रसाद की टोकरी रखकर नंगे पाँव भेल टाउनशीप में गेट न. 4 के पास स्थित जलकूंड के पास पहूँचे और उन्होंने जलकूड में दूध से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया ।

अर्घ्य देने के बाद सभी व्रती परिवार अपने-अपने घर चले गये । आज 8 नवंबर को सुबह 4 बजे से व्रती छठ घाट पर पहूँचने लगे थे । उन्होंने एक बार फिर जलकूड में खडे होकर दूध से उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया । महिलाओं ने छठी मईया की पूजा कर आटे से बना ठेकुआ एवं प्रसाद अर्पित किया । पूजा समाप्ति के बाद व्रती परिवार के लोगों ने वहाँ उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया । भेल परिसर में छठ पूजा एवं प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था भेल भोजपुरी समाज ने भेल प्रबंधन के साथ मिलकर किया । भेल भोजपुरी समाज पिछले 44 वर्षों से आस्था का महापर्व छठ बड़े धूम-धाम से मनाते आ रहा है ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनय निगम, कार्यपालक निदेशक, भेल झाँसी अपने परिवार के साथ छठ घाट पर मौजूद रहे । साथ ही साथ इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एस.पी. (सिटी झाँसी), उनके परिवार एवं एस.पी. (सदर) के परिवार भी शामिल हुए । इनके अलावा इस अवसर पर भेल के महाप्रबंधक एन.एन रमन, महाप्रबंधक बी.के. मांझी, अपर महाप्रबंधक मदन गोपाल, संजय कुमार, गीरिश राज एवं भेल भोजपुरी समाज के वरिष्ट सदस्यगण उपस्थित रहे । छठ पर्व का संचालन मुख्य रूप से भेल भोजपुरी समाज के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह, सचिव डी.के. सिंह एवं कोषाध्यक्ष बैजनाथ कुमार ने किया ।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

भोपाल के लालघाटी फ्लाईओवर के नीचे आग लगी

भोपाल।भोपाल के लालघाटी चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण के लिए लगे एसीपी (एल्युमिनियम...

भेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बड़े स्तर पर सफाई के नाम पर पेड़ों की कटाई

भेल भोपाल।भेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में इन दिनों हो रही भारी सफाई और पेड़ों...

हेम्टू इंटक यूनियन प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त कार्यपालक निदेशक पीके उपाध्याय से की मुलाकात, दी शुभकामनाएँ

भेल भोपाल।हेम्टू इंटक यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल यूनियन अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने भेल...