20 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़आनंद नगर के सेंट पॉल के बच्चों ने उडाया विमान

आनंद नगर के सेंट पॉल के बच्चों ने उडाया विमान

Published on

– गौरव मिश्रा, मनित कुशवाह, खुशी चौकसे और शांभवी शांडिल्य ने उड़ाया ‘माइक्रोलाइट’ विमान

भोपाल

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी )द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए छात्र गौरव मिश्रा, मनित कुशवाह, खुशी चौकसे और शांभवी शांडिल्य का किया गया चयन। यह उड़ान 2 एमपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी यूनिट, विंग ग्रुप कैप्टन आर. एस. जाधव (पायलट) और दो अन्य एनसीसी अधिकारियों द्वारा संचालित की गई। छात्रों का मार्गदर्शन सेंटपाॅल स्कूल के NCC टीचर मनिंदर सिंह ने किया। उड़ान भरने से पूर्व छात्रों को विमान संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। छात्रों ने सह-पायलट सीट पर कॉकपिट में बैठकर महत्वपूर्ण उड़ान अवधारणाओं को सीखा। यह उनके लिए न केवल एक रोमांचक अनुभव था, बल्कि उनकी क्षमताओं को और विकसित करने का एक सुनहरा अवसर था। माइक्रोलाइट विमान उड़ाने के लिए उनका चयन न केवल उनके कौशल और समर्पण को दर्शाता है, बल्कि सेंटपॉल स्कूल के व्यापक विकास दृष्टिकोण को भी प्रदर्शित करता है।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this