10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के कस्तूरबा अस्पताल में बच्चों के योग शिविर का समापन

बीएचईएल के कस्तूरबा अस्पताल में बच्चों के योग शिविर का समापन

Published on

भोपाल।

योग रिसर्च सेंटर कस्तूरबा चिकित्सालय हबीबगंज पर बच्चों के समग्र विकास को लेकर ग्रीष्म कालीन शिविर का समापन हुआ। समापन के अवसर पर कस्तूरबा चिकित्सालय की प्रमुख सीएमएस डा. अल्पना तिवारी और योग रिसर्च सेंटर की चेयरपर्सन डाक्टर रश्मि परमहंस मौजूद थी।

डा. तिवारी ने बच्चों को पेन, टाफी, स्मृति चिन्ह, योग विद्या पुस्तक वितरित करते हुए कहा कि आप योग प्रतिदिन करिये इससे आप सदैव स्वस्थ , पढ़ाई में अव्वल रहेंगे और आपका बौद्धिक विकास अच्छा होगा। योगाभ्यास कर रहे लगभग पचासों बच्चों ने खेल की तरह बहुत से आसन सीखे जिनमें सूर्य नमस्कार, वज्रासन, भू-नमन आसन, नौकाचालन, चक्कीचालन, शशांकासन, मार्जरी आसन, सिंह गर्जनासन, कौआ चालन, सर्वांगासन, साइकिल चालन, ठेलागाड़ी चालनासन, पद्मासन और सुखासन का अभ्यास किया।

प्राणायाम में भ्रामरी, नाड़ी शोधन और ध्यान में त्राटक, योगनिद्रा का अभ्यास किया। समापन के अवसर पर स्वामी अमृत बिन्दु ने कहा कि बच्चों में कुछ नया करने का उत्साह और नया सीखने की क्षमता बहुत अधिक होती है यदि इनको इनके माता-पिता योग के लिए प्रेरित करेंगे तो निश्चित ही हमारे समाज और देश का विकास होगा।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...