भोपाल
भेल क्षेत्र के बरखेड़ा पठानी स्थित आजाद नगर में पूर्णत: शराब बंदी और संपूर्ण मध्यप्रदेश में आहते बंद कराने के साथ आदर्श शराब नीति लागू करवाने के उपलक्ष्य में रविवार को मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का स्थानीय जनता और नागरिकों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम में सुश्री उमा भारती का श्रमिक नेता मनोज सिंह जादौन और स्थानीय महिलाओं ने शाल-श्रीफल से सम्मान किया। महिलाओं ने उमाभारती का आभार व्यक्त किया । युवाओं द्वारा एक बाइक रैली भी निकाली गई।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंंत्री उमाभारती ने कहा कि वे जनता की मांगों को लेकर हमेशा लड़ती रहेंगी। मानव सेवा के लिए वे निरंतर जनमानस के बीच रहेंगी। उमाभारती ने कहा कि प्रदेश सरकार की उनकी बातों को माना और एक आदर्श शराब नीति प्रदेश में लागू की, इसके लिए उन्होंनेे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थेे।
