2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में प्लांट परफार्मेंस बोनस, दिवाली बोनस व इंसेंटिव की मांग को...

भेल में प्लांट परफार्मेंस बोनस, दिवाली बोनस व इंसेंटिव की मांग को लेकर सीटू यूनियन करेगी चरणबद्ध आंदोलन

Published on

भोपाल

भेल की भेक्टू सीटू यूनियन ने प्लांट परफारमेंस बोनस, एसआईपी बोनस व इंसेंटिव के निराकरण के लिए शीघ्र जेसीएम की बैठक बुलाने की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय किया है। यूनियन के महामंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि भेल कर्मचारियों को पिछले 2 वर्ष से काली दिवाली मनाने पड़ रही है, भेल प्रबंधन ने पिछले 2 साल से कर्मचारियों का प्लांट परफारमेंस बोनस व दिवाली बोनस का भुगतान घाटे का बहाना बताकर रोक दिया है।

कर्मचारियों ने उत्पादन वर्ष 2021-22 में कोविड-19 महामारी के दौरान भी कारखाने के उत्पादन को पूरा करने व कंपनी को मुनाफे में लाने के लिए कड़ी मेहनत से काम किया जिसके परिणाम स्वरूप बीएचईएल इस वर्ष 2021-22 में घाटे से निकलकर मुनाफे में आ सकी है। अब भेल प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को उनके कड़ी मेहनत का फल प्लांट परफारमेंस बोनस व एसआईपी बोनस देने की बारी आई तब प्रबंधन ने मौन धारण कर लिया है भेल का कर्मचारी जेसीएम तिथि की प्रतीक्षा करते-करते जब थक चुका है तब विवश होकर जंगी द्वार सभा, विरोध प्रदर्शन व टूल डाउन करने का निर्णय किया गया है।

भेक्टू सीटू यूनियन के प्रवक्ता अतुल मालवीय ने बताया की संयुक्त समिति (जेसीएम) की बैठक की मांग को लेकर सीटू यूनियन आज 29 सितंबर को भेल द्वार क्रमांक – 5 पर जंगी सभा तथा 7 व 8 अक्टूबर को क्रमिक उपवास करेगी इसके बावजूद भी भेल प्रबंधन ने जेसीएम की तारीख की घोषणा नहीं की तो दिनांक 10 अक्टूबर से कारखाने में टूल डाउन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदार भेल प्रबंधन होगी।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...