— बीएचईएल हरिद्वार में 16 अगस्त से मनाया जा रहा है स्वच्छता पखवाडा, 31 को होगा समापन
हरिद्वार।
स्वच्छता हमारी कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। स्वच्छता पखवाडे का उदृदेश्य केवल हमारे कार्य स्थलों को साफ रखना नहीं बल्कि यह प्रेरणा देना भी है कि हम स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। यह बात बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली ने स्वच्छता पखवाडे के दौरान कही। यह सप्ताह 16 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा। इसके तहत कारखाना परिसर स्थित ब्लॉक—1 के समीप सफाई मुहिम कार्यपालक निदेशक के नेतत्व में चलाई गई।
श्री मुरली ने कहा कि इस तरह के अभियान जहां हमारे कार्य क्षेत्र को साफ और सुरक्षित बनाते हैं वहीं हमारी उत्पादकता और मनोबल को भी बढावा देते हैं। उल्लेखनीय है कि इस पखवाडे के तहत आने वाले दिनों में बीएचईएल फैक्ट्री परिसर व उपनगरी में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। साथ ही स्वच्छता संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कार्यक्रम का समन्वय सीएसआर और एचएसई विभाग द्वारा किया जाएगा।
बीएचईएल दिल्ली कॉरपोरेट में 27 अगस्त को होगी ज्वाइंट कमेटी की मीटिंग
भोपाल। बीएचईएल दिल्ली कॉरपोरेट में ज्वाइंट कमेटी की बैठक 27 अगस्त को होगी। इसमें ट्रेड यूनियनों के सेंट्रल लीडर और भेल प्रबंधन के अफसरों के बीच चर्चा होगी। इस बैठक में भेल कर्मचारियों के हित में विभिन्न निर्णय लिए जा सकते हैं।
