भोपाल
भेल की सवा सौ करोड़ से ज्यादा लाभ वाली बीएचईई थ्रिफ्ट एंड के्रडिट कॉपरेटिव सोसायटी पर फिर चुनाव पर संकट के बादल छाये हुये हैं । संस्था के कर्ताधर्ताओं ने गत आठ माह से इस संस्था के चुनाव नहीं कराये हैं । कारण जो भी हो लेकिन चुनाव न होना अपने आप में संस्थाओं के कर्ताधर्ताओं की प्रशासनिक क्षमताओं पर प्रश्र चिन्ह जरूर लग गया है । संस्था में चुनाव के लिये 11 सितंबर को भेल के सांस्कृतिक भवन बुक किया था । सूत्र बताते हैं कि चुनाव अधिकारी 11 सितंबर को चुनाव कराने से इंकार कर दिया है । इसकी अधिसूचना भी जारी नहीं की । इससे संस्था के सदस्यों में निराशा का माहोल है ।
