4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़सीएम ने विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड का गठन कर पूरा किया वादा-मनोज विश्वकर्मा

सीएम ने विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड का गठन कर पूरा किया वादा-मनोज विश्वकर्मा

Published on

भोपाल

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री एवं सर्व विश्वकर्मा समाज समिति मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए गए विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के गठन करने पर उनका आभार मानकर समाज के लोगोंं को बधाई दी है। उन्होंनेे कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने वायदे को पूरा करने में कोई कमी नहीं की। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज हमेशा देश की अर्थ व्यवस्था में हमेशा अपनी सकारात्मक भूमिका निभाता रहा है।

सृजन और उत्पादन के निर्माता भगवान विश्वकर्मा के इन वंशजों ने देश के निर्माण में हमेशा अपनी महती भूमिका निभाई है चाहे वह शिक्षा के भागीरथ स्वामी कल्याणदेव महाराज हो या आजादी के बीर आचार्य भीष्म हो या संसार के सबसे बड़े शिल्पकार पद्मश्री राम वंजी सुतार हो या फिर राजनीति के शिखर पुरुष पूर्व महामहिम राष्ट्र्रपति ज्ञानी जैल सिंह हो या फिर प्रसिद्ध हिंदी और उर्दू के लेखक, साहित्यकार तथा नागरी लिपि के पर्याय डॉक्टर परमानंद पांचाल जी, जिन्होंने अपने देश को अपनी अपनी बौद्धिक क्षमता से हर क्षेत्र में अपना अपना अनुकरणीय योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व की कुछ सरकारों ने विश्वकर्मा समाज को उनके अधिकारों से वंचित रखा था उनकी क्षमता और योग्यता के मापदंड के आधार पर उनका हक उनको नहीं दिया गया था पर भाजपा सरकार ने ना केवल मध्यप्रदेश बल्कि दूसरे भाजपा शासित प्रदेशों में भी विश्वकर्मा समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए और उनके श्रम का सम्मान करते हुए उनको उनके अधिकार दिए है। भाजपा नेता मनोज विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति अपने विश्वकर्मा समाज की और से आभार व्यक्त किया है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...