भोपाल
रविवार को पिपलानी पैट्रोल पंप भेल गोविंदपुरा विधानसभा में लोकतंत्र को बचाने और राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश चौकसे के नेतृत्व में सत्याग्रह किया गया जिसमें श्री चौकसे ने कहा कि बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जी के बने संविधान में हर किसी को सही की आवाज़ उठाने की स्वतंत्रता दी गई है परन्तु बीजेपी में केवल कॉरपोरेट जगत के हिसाब से सारे निर्णय लिए जा रहे हैं ।
रोजगार, महंगाई, रेल से लेकर अस्पताल, स्कूल कॉलेज को निजीकरण की और लेजाकर कर लेवल कुछ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रकाश चौकसे कार्यवाहक अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं गोविंदपुरा प्रभारी, जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, जेपी धनोपिया, गोविंद गोयल, जेपी गौड़, महेश मालवीय केपी दिवेदी, विजेंद्र पाटील, संजय खराद, चेतन साहू लोकेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
