भोपाल
भेल क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वष्ठि नेता दिग्विजय सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया । मंगलवार को जिला श्रमिक प्रकोष्ठ द्वारा सेवा दिवस के रूप में सोनागिरी स्थित बीमा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर मनाया गया। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीपी धनोपिया, बीडी गौतम , जेपी गौड़, केके नेमा एवं जिला श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के साथ विजेंद्र पाटिल, नरेश जादौन, चेतन साहू, सुशील प्रजापति मौजूद थे।
