भोपाल
भेल क्षेत्र में श्रमिक दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भेल क्षेत्र में विशाल श्रमिक सभा में शामिल होंगे। इसके लिये श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता ने पिपलानी स्थित भेल कामगार यूनियन, सीटू कार्यालय के सामने भेल कर्मचारीयों की बैठक आयोजित की। बैठक में दीपक गुप्ता ने कर्मचारीयों से अपील की है कि आगामी 1 मई को भेल पिपलानी क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की विशाल श्रमिक सभा आयोजित होने जा रही है। जिसमें समस्त भेल परिवार को सम्मिलित होकर सभा को सफल बनाना है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक मुकेश नायक,वरिष्ठ कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया, सह प्रभारी सुरेंद्र चैबे, कांग्रेस नेता एवं भेल कामगार यूनियन के कोषाध्यक्ष शाहिद अली मौजूद थे।
