12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़अयोध्या नगर शराब दुकान हटाने को लेकर नहीं थम रहा है विवाद

अयोध्या नगर शराब दुकान हटाने को लेकर नहीं थम रहा है विवाद

Published on

– महिलाओं ने फिर किया धरना-प्रदर्शन कर किया सुंदर कांड का पाठ
– पूर्व महापौर ने सौपा कलेक्टर को ज्ञापन

भोपाल

पिछले दो दिनों से अयोध्या नगर में शराब दुकान हटाने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है । शुक्रवार की शाम को महिलाओं ने शराब दुकान के सामने फिर धरना प्रदर्शन कर सुंदर कांड का पाठ किया । दुकान से शराब खरीदने से बाज नहीं आ रहे थे। इधर सुंदर कांड का पाठ चल रहा था उधर शराबी लाईन लगाकर शराब खरीद रहे थे। मौके पर पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे यह सुंदर कांड करीब दो घंटे चला शराब दुकान के सामने भगवा ध्वज लगाकर महिलायें मौजूद थीं।

खासबात यह है कि यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा । महिलाओं की मांग थी कि यहां से शराब दुकान हटाई जाये । इधर पूर्व महापौर श्रीमती विभा पटेल ने भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर देशी-विदेशी शराब की दुकान को हटाने की मांग कर डाली। खास बात यह है कि अयोध्या नगर मंदिर के सामने खुली शराब की दुकान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने भी प्रदर्शन किया था। इसके बाद यहां से दुकान हटा ली गई ।

गौरतलब है कि शराब के नये ठेकेदार ने इस जगह से दूर भोजकुटी रेस्टोरेंट के पास इस दुकान को खोला ही था कि महिलाओं ने लगातार दो दिन तक प्रदर्शन किया । इसमें कुछ स्थानीय नेता भी शामिल हैं। खास बात यह है कि इस पूरे मामले से अयोध्या वार्ड की महिला पार्षद श्रीमती उर्मिला मौरे पूरी तरह दूरी बनाये हुये हैं। गुरूवार को भी प्रदर्शनकारी महिलाऐं धरने पर बैठ गई थी उन्होंने शराब दुकान के आने-जाने वाले को रास्ते को ही बंद कर दिया था। महिलाओं का कहना है कि प्रशासन को यहां से दुकान हटाना ही पड़ेगा। इधर जानकारों की माने तो इस पूरे मामले कुछ शराब दुकान के संचालकों की मिली भगत बात सामने आई है। यह मामला शराब की बिक्री से भी जुड़ा हुआ है ।

पहले जब यह दुकान अयोध्या नगर चौराहे पर थी तब सामने मंदिर था वहीं आवाजाही भी बनी हुई थी इसलिये सुश्री भारती ने इस दुकान को हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई अब जबकि नई दुकान इस जगह से काफी दूर खोली गई तो कुछ नेताओं के इशारे पर धरना प्रदर्शन तेज हो गया है जबकि इस दुकान के पास न तो कोई मंदिर है और न ही स्कूल । यही कारण है कि लोग इस विवाद को राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल शुक्रवार को पूर्व महापौर विभा पटेल ने भी कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर कहा है कि उक्त दुकान के आसपास कई कालोनी के रहवासी रहते हैं। महिला कामकाजी भी इसी मार्ग से गुजरती हैं यह भी सही है कि स्कूली बच्चों का बस स्टाप भी शराब दुकान के पास है । इसलिये इस दुकान को कहीं और शिफ्ट किया जाये ।

इनका कहना है-
शराब दुकान का विवाद लगभग दो दिन से चल रहा था । शुक्रवार को भी महिलाओं ने धरना प्रदर्शन कर शराब दुकान शिफ्ट करने की मांग करते हुये सुंदर कांड का पाठ किया ।
नीलेश अवस्थी टीआई अयोध्या नगर

मैं भोपाल से बाहर थी इसलिये इस मामले की मुझे कोई जानकारी नहीं है। क्षेत्रीय विधायक से चर्चा करने के बाद कदम उठाऊंगी।
श्रीमती उर्मिला मौर्य,पार्षद अयोध्या नगर वार्ड 68

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...