23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल कारखाने में कॉपर चोर पकड़ाया

भेल कारखाने में कॉपर चोर पकड़ाया

Published on

भोपाल

भेल कारखाने में कॉपर चोरी का सिलसिला लगातार जारी है । बुधवार को कारखाने के गेट नंबर 5 पर सीआईएसएफ ने चेकिंग के दौरान एक ठेका मजदूर को चोरी से कॉपर ले जाते हुये धर दबोचा । घटना दोपहर 3.30 बजे की बताई जा रही है जब एक सोसायटी का ठेका मजदूर सीआईएम विभाग में कार्यरत् संजीव कुमार डियूटी खत्म होने के बाद कारखाने के गेट नंबर 5 से बाहर निकल रहा था उसी दौरान सीआईएसएफ ने शक होने पर उसकी तलाशी ली । तलाशी के दौरान उसके पास करीब 6 किलो कॉपर मिला । उसे गिरफ्तार कर लिया गया है । जांच के बाद मामला पुलिस के सुपुर्द किया जायेगा ।

गौरतलब है कि पिछले 4 दिनों से कुछ ठेका मजदूर लगातार कारखाने से कॉपर चोरी करते हुये पकड़ाये। यह सिलसिला और कब तक चलता रहेगा कुछ कहा नहीं जा सकता । एक और प्रबंधन कारखाने में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बात कर रहा है तो दूसरी और कॉपर चोर बड़े ठेकेदारों के निकल रहे हैं । पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ठेकेदारों के माध्यम से लगातार चोरी कर रहे ठेका श्रमिकों पर कार्यवाही तो हो रही है लेकिन ठेकेदार इनसे बचा हुआ है । यह कैसा पुलिस वेरिफिकेशन है जिसकी जांच भेल का मानव संसाधन विभाग नहीं कर रहा है ।

इधर स्कील डेवलपमेंट वेलफेयर सोसायटी में कार्यरत एक सुपर वाइजर की मनमानी के किस्से भी सामने आने लगे हैं । भेल प्रवक्ता का कहना है कि कॉपर चोरी करने वालो के खिलाफ प्रबंधन लगातार कार्यवाही कर रहा है । साथ ही गंभीर मामले संबंधित पुलिस थानों को सौंपे जा रहे हैं ।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...