भोपाल
कार्पोरेट समूह के फार्मेसी में वल्र्ड फार्मासिस्ट डे सफलतापूर्वक मनाया गया जिसकी थीम थी एक स्वस्थ दुनिया के लिए,एकजुट फार्मेसी । इस अवसर पर फॉर्माकोविजिलेन्स विषय पर एक्सपर्ट द्वारा व्याख्यान दिया गया और फार्मेसी के विभिन्न स्कोप के बारे में बताया गया। इसके साथ ही अन्य टेक्निकल कार्यक्रमों जैसे पोस्टर प्रेजेंटेशन, ओरल प्रेजेंटेशन, लोगो स्लोगन का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कॉलेज के चैयरमेन ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन पर बधाई दी एवं संस्था के प्राचार्य डॉक्टर आशीष आचार्य ने छात्रों को फार्मासिस्ट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनका उत्साह वर्धन किया।
