भोपाल
भेल दिल्ली कॉर्पोरेट के ईडी एचआर एम ईसादौर के एक फरमान से कंपनी के कर्मचारियों ने हड़कंप मचा हुआ है । यह फरमान कॉर्पोरेट कार्यालय के पत्र क्रमांक नई दिल्ली / एचआर / जी / 24 दिनांक 28 सितबंर 2022 को जारी किया गया । दरअसल कर्मचारियों द्वारा तबादला, प्रचार, नियुक्तियां, आवंटन आदि के मामलों में बाहरी अप्रोच के चलते वरिष्ठ अधिकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
इसलिये ईडी एचआर ने भेल आचरण, अनुशासन और अपील नियम 1975 के नियम – 17 का अनुपालन का हवला देते हुये अधिकारियों पर दबाव डलवाने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही करने का फैसला ले लिया है । यही नहीं इस काम में पारदर्शिता लाने के लिये प्रशासनिक सिस्टम के तहत नजर रखी जायेगी । कॉरर्पोरेट ने बाहरी दबाव को खत्म करने के लिये भेल की यूनिटों के कर्मचारियों को सर्कुलर के माध्यम से चेतावनी देने की कोशिश की है ।
सूत्र बताते हैं कि इसके पीछे पॉवरफुल नेताओं की नाक में नकेल डालना भी माना जा रहा है । सर्कुलर के मुताबिक बाहरी एजेंसियों से संपर्क करना, जब कंपनी ने हर गतिविधि के लिए सिस्टम और प्रक्रियाओं को विकसित करने का लगातार प्रयास किया है। पूर्व में समय-समय पर कर्मचारियों को सेवा मामलों में अपने हितों को आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों पर बाहरी प्रभाव का सहारा न लेने की सलाह देते हुए निर्देश भी जारी किए गए है भेल सीडीए नियम के नियम 17 और इकाइयों के स्थायी आदेश भी इस स्थिति को निर्दिष्ट करते हैं और इसके उल्लंघन की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का प्रावधान है।
कर्मचारियों से कहा है कि यदि सेवा मामलों के संबंध में किसी वरिष्ठ प्राधिकारी पर बाहरी प्रभाव लाया जाता है, तो यह माना जाएगा कि संबंधित कर्मचारी को इसकी जानकारी है और यह उसके कहने पर किया गया है जिसके लिए उपयुक्त कार्रवाई की जा सकती है। उनके खिलाफ आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की गई है। दरअसल कुछ बड़े नेता तबादला उद्योग में भी शामिल हैं ।
आये दिन वरिष्ठ अफसरों पर दबाव बनाकर तबादले के अलावा कर्मचारी की मनपसंद जगह पोस्ंिटग के लिये कहा जाता है । इस तरह के फरमान जारी होने से कुछ नेता और कर्मचारी काफी परेशान है । गौरतलब है कि भोपाल कॉडर के अफसर एम ईसादौर हाल ही ईडी बने हैं और उन्होंने ईडी बनते ही यह फरमान जारी कर दिया है । दरअसल इस तरह की एप्रोच से वह खुद परेशान हैं । डायरेक्टर एचआर की दौड़ मेें शामिल श्री ईसादौर के इस फरमान से भेल की अन्य यूनिटों में भी हड़कंप मचा हुआ है ।
