5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल की प्रतिनिधि यूनयिन नेताओं की मांग एक, ज्ञापन अनेक

भेल की प्रतिनिधि यूनयिन नेताओं की मांग एक, ज्ञापन अनेक

Published on

भोपाल

भेल के नेता अपनी यूनियनों के माध्यम से प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव तो जीत गये और इस चुनाव में कर्मचारियों से यह भी वादा कर बैठे की पीपीपी, एसआईपी बोनस, इन्सेंटिव एवं टी-3 जैसे मुद्दों को चुनाव जीतते ही तीन माह के भीतर हल करायेंगे लेकिन पिछले 6 माह में वह कर्मचारियों के मुद्दे तो हल नहीं करा पाये सिर्फ मानव संसाधन,ईडी,डायरेक्टर एचआर और चेयरमेन तक ज्ञापन सौपते फोटो खिचवाते ही नजर आये । ऐसे में कर्मचरियों की नाराजगी तो जायज है पर नेताओं के लिये यह वादे गले की हड्डी साबित हो रहे हैं ।

जिन डायरेक्टर पॉवर व मानव संसाधन को पिछल 6 माह में 6 बार ज्ञापन सौप चुके प्रतिनिधि यूनियन के नेताओं ने उनके भोपाल आगमन पर भी गेस्ट हाउस पहुंच कर भी एक बार फिर ज्ञापन दे डाला । इसी कड़ी में इंटक, हेवू बीएमएम,एचएमएस और ऐबू यूनियनों के प्रतिनिधि मंडल ने अलग-अलग समय लेकर इसी मुद्दे को डायरेक्टर श्री मठारू के सामने पेश किया ।

ऐसे में श्री मठारू साहब को फिर से इन मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था । खबर है कि अब कुछ यूनियनें आर-पार की लड़ाई का मूड बना चुकी हैं इसके पीछे कारण साफ है कि कर्मचारियों के इन मुद्दों को दिल्ली में होने वाली ज्वाइंट कमेटी की बैठक की विषय सूची में शामिल ही नहीं किया गया है । साफ जाहिर है कि उत्पादन के पीक पीरियेड में प्रबंधन-प्रतिनिधि यूनियन के बीच टकराव देखा जा सकता है ।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...