27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेक्टू-सीटू से मिले डायरेक्टर पॉवर

भेक्टू-सीटू से मिले डायरेक्टर पॉवर

Published on

भोपाल

भेल की भेक्टू सीटू यूनियन ने कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर डायरेक्टर पॉवर उपिन्द्र सिंह मठारू से मुलाकात की। यूनियन ने पीपी,एसआईपी बोनस व इंसेंटिव के विषय को जेसीएम के विषय में शामिल करने का अनुरोध किया । यूनियन के अध्यक्ष लोकेन्द्र शेखावत ने बताया कि मुलाकात के दौरान श्री मठारू ने कहा कि न्यू इंसेंटिव स्कीम पर काफी काम किया गया है कार्पोरेट मैनेजमेंट इसे लागू करना चाहती है लेकिन जैसे ही टर्न ओवर में थोड़ा सुधार होता है तब न्यू इंसेंटिव स्कीम हम लागू करेंगे।

फिलहाल जेसीएम में इस विषय पर चर्चा अभी मुश्किल है। साथ ही बोनस पर चर्चा के विषय पर उन्होंने मौन सहमति दी। ऑर्डर बुक की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि हाथ में लगभग 80 हजार करोड़ के ऑर्डर बुक हैं जल्द ही 25 हजार करोड़ के ऑर्डर और कन्फर्म हो सकते हैं।

पर्क के अफवाहों पर उन्होंने कहा कि वेज रिवीजन के तीन साल बाद रिव्यू किया जाना था जिसको लेकर कार्पोरेट मैनेजमेंट मिनिस्ट्री को पत्र लिखेगी कि कम्पनी के पास फ्यूचर के ऑर्डर को देखते हुए रिव्यू को रोक दिया जाना चाहिए, इससे यूनिट स्तर पर सही मैसेज नहीं जाएगा। अन्य समस्याओं पर उन्होंने कहा कि इस पर क्या बेहतर कर सकते हैं कार्पोरेट में चर्चा करेंगे।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...