भोपाल

yÆgG yrb; ¶eJtô;J -8818874259
भेल क्षेत्र में नवदुर्गा उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। अब इनके विसर्जन की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। बुधवार और गुरूवार को भेल के हथाईखेड़ा डेम पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन किया जायेगा। ननि की और से व्यापक प्रबंध किए गए हैं। भेल क्षेत्र की प्रमुख झांकियों बरखेड़ा विजय मार्केट, पिपलानी गांधी मार्केट, सिक्यूरिटी लाईन, साकेत नगर, शक्ति नगर, हबीबगंज ,आनंद नगर,अयोध्या नगर, वृंद्रावन नगर, सोनागिरी, इंद्रपुरी, जेके रोड, गोविंदपुरा की कई झांकियों का विसर्जन हथाईखेड़ा डेम पर किया जायेगा। यह सिलसिला दशहरा पर्व से शुरू हो जायेगा।
झांकियों में अष्टमी, नौवमी पर हवन पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया। नगर निगम ने दुर्गा विसर्जन के लिए हथाईखेड़ा डेम पर व्यापक इंतजाम किये है। पिपलानी गांधी मार्केट,सोनागिरी बस स्टाप,कल्पना नगर और आनंद नगर में इन झांकियों का भव्य स्वागत होगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाली झांकियों को शील्ड प्रदान की जायेंगी।
