14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के ईडी ने किया आजादी का अमृत महोत्सव पर हर घर...

भेल के ईडी ने किया आजादी का अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा का शुभारंभ

Published on

-15 अगस्त तक फहरायेगा हर घर तिरंगा, होंगी तिरंगा से जुड़ी प्रतियोगिताएं

भोपाल

शुक्रवार को सांस्कृतिक भवन में आजादी का अमृत महोत्सव के अंर्तगत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख सुशील कुमार बवेजा, महाप्रबंधक आदिकन्द बेहेरा, अपर महाप्रबंधक सभी महाप्रबंधकगण, सभी यूनियनों के प्रतिनिधि, विनय कुमार अपर महाप्रबंधक , विनोदानन्द झा, अपर महाप्रबंधक आरिफ अहमद सिद्दीकी एवं भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे ।

श्री बवेजा ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को यह विदित है कि देश की आजादी के 75वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है । इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सभी भारत वासियों को हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया गया है । श्री बवेजा ने कहा कि तिरंगें के तीन रंगों से हमें प्रेरणा मिलती है इसमें केसरिया रंग प्रतीक है दृढ़ता का बलिदान का, सफेद रंग प्रतीक है अमन का शांति का, हरा रंग प्रतीक है हरियाली और खुशहाली का शायद यही वजह रही होगी जो सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरूवात की ।

उन्होंने कहा कि भारत के गौरवशाली अतीत का उत्सव मनाते हुए फ्लैग कोड के निर्देशों के अनुसरण में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराएं । श्री बेहेरा ने अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है । इससे लोगों में देशभक्ति की भावना जागेगी और तिरंगे के सम्मान और महत्व से भी परिचित होंगे । शैक्षणिक संस्थान, विभिन्न औद्योगिक इकाईयां, प्रतिष्ठान हर घर तिरंगा से जुड़ी प्रतियोगिताएं, क्विज ओर अन्य प्रतिस्पर्धाएं आयोजित कर रहे हैं । इस प्रकार उनका उद्देश्य भारतीयों में देशभक्ति की भावना का संचार करना है ।

उन्होंने अनुरोध किया कि सभी उत्साह एवं भरपूर जोश के साथ इन कार्यक्रमों का हिस्सा बनें व अपने अन्य साथियों से भी ऐसा करने के लिए अनुरोध करें । तिरंगा हमारी आन बान और शान है और इसे पूर्ण सम्मान देते हुए दिनांक 13 से 15 अगस्त तक हमें अपने घरों पर तिरंगा फहराना है । कार्यक्रम का संचालन भोलानाथ साहा, वरिष्ठ प्रबंधक एवं अभिषेक गर्ग, उप प्रबंधक (क्यूईएम) ने किया । कार्यक्रम के अंत में विनोदानन्द झा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने धन्यवाद ज्ञापन दिया ।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बीएचईएल ने ग्राम डोंगरी में लगाया चिकित्सा शिविर, पोषण सामग्री व सेनेटरी पैड वितरित

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में सुरक्षा पर विशेष मंथन: एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

झांसी। औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से...

बीएचईएल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने...