17.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के ईडी ने कहा— थ्रिफ्ट में ऐसा प्रावधान हो कि बीएचईएल...

बीएचईएल के ईडी ने कहा— थ्रिफ्ट में ऐसा प्रावधान हो कि बीएचईएल के रिटायर्ड कर्मी भी इसके मेंबर बन सकें

Published on

— भेल की थ्रिफ्ट सोसायटी में उपहार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल

बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी ने शनिवार से अपने सदस्यों को उपहार वितरित करना शुरू कर दिए। पिपलानी स्थित परिसर में उपहार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन ने माँ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री रामानाथन ने कहा कि संस्था में नियमित कर्मचारी तो सदस्य हैं, लेकिन ऐसे प्रावधान भी किए जाएं कि रिटायर कर्मी भी इसके सदस्य बन सकें। साथ ही संस्था उन्हें सहयोग प्रदान कर सके।

उन्होंने संस्था के संचालक मंडल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था का संचालन उच्च स्तर का है और बचत बाज़ार से मिलने वाले सामान की गुणवत्ता अच्छी है। उन्होंने मंच से संस्था सदस्यों को उपहार केंट कंपनी के वेट एंड ड्राई वैक्यूम क्लीनर का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव निशा वर्मा ने किया। इस मौके पर भेल के महाप्रबंधक बीके सिंह, विपुल अग्रवाल, पीके उपाध्याय, जीपी बघेल, रिजवान अहमद सिद्दीकी, आकाश दाणी, एसके महाजन उपस्थित थे।

संचालक रजनीकांत चौबे ने आभार व्यक्त किया। संस्था अध्यक्ष बसंत कुमार, उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, सचिव निशा वर्मा, संचालक आशीष सोनी, राजमल बैरागी, रजनीकान्त चौबे, किरण, राजकुमार इड़पाची, दीपक गुप्ता, निशांत कुमार नंदा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने संस्था के बारे में जानकारी दी।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this