— ए सेक्टर में रहने वाले लोग परेशान, व्यवसायिक क्षेत्र होने के कारण दिनभर रहती है लोगों की आवाजाही
भोपाल
भेल क्षेत्र के इंद्रपुरी ए सेक्टर में इन दिनों रहवासी सीवेज के बहाव से परेशान हैं। दरअसल यह क्षेत्र व्यवसायिक है और एक संस्थान का सीवेज नेटवर्क सिस्टम खराब है। इसके चलते गंदा पानी रोड पर बह रहा है। इससे डेंगू और मलेरिया जैसे रोग फैलने की आशंका लोगों में बनी हुई है। रहवासियों का कहना है कि समय रहते निगम के सीवेज अमले और स्वास्थ्य अमले को समस्या का निराकरण करना चाहिए।
