भोपाल
बीएचईएल, भोपाल के प्रशासनिक भवन में पांचवी मंजिल स्थित कार्यालय के एक कमरे में दोपहर विंडो एसी में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई. कर्मचारियों ने इस घटना की सूचना सीआइएसएफ के अग्नि शमन दस्ते को दी । दस्ते ने तत्काल आग पर काबू पा लिया । इस घटना में किसी भी तरह की हानि नहीं हुई लेकिन अफरा-तफरी का माहौल रहा ।
