भेल भोपाल।
भारतीय व्यापार मंडल की मध्य प्रदेश इकाई की प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि कई व्यापारी संगठन बेहतरीन कार्य कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती व्यापारिक आवश्यकताओं और व्यापारियों की संख्या के दृष्टिगत और अधिक प्रयासों की आवश्यकता है।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष योगेश गुप्ता ने कहा कि हमें केवल पद की औपचारिकता तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना और उनके कार्य निर्बाध रूप से संपन्न हों, इसके लिए एकजुट होकर एक मंच पर कार्य करना होगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी से उपाध्यक्ष योगेश साहू, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता असाटी, प्रदेश प्रवक्ता आनंद सोनी, मध्य प्रदेश मीडिया संयोजक एवं पर्यावरणविद् डॉ. एसडी वीरेंद्र, सीए अजय खंडेलवाल, सुनील गुप्ता, केएल मीणा, सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. एसडी वीरेंद्र ने बताया कि संगठन शीघ्र ही मध्य प्रदेश के 25 जिलों में अपनी शाखाएँ प्रारंभ करने जा रहा है, जिससे व्यापारिक समुदाय को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा, शपथ मैं तरुण गुप्ता महामन्त्री, आलोक गर्ग उपाध्यक्ष, रत्नाकर सेठिया संगठन मंत्री, सुरेंद्र धोटे उपाध्यक्ष, दिनेश गुर्जर उपाध्यक्ष, किशोर प्रजापति उपाध्यक्ष, जगदीश विश्कर्मा संगठन मंत्री, रामकुमार गुप्ता कार्यालय मंत्री आशीष गुप्ता मंत्री, अंकित मेश्राम मंत्री,सुधीर शुक्ला उपाध्यक्ष, प्रतीक पाराशर मंत्री,संजय बुरा मंत्री,राम राजपूत मंत्री तथा पंकज शर्मा कार्यकारिणी सदस्य बनाया है प्रदेश पदाधिकारी ने सभी को बधाई शुभकामनाएं दीं।
