भोपाल
संत सिंगाजी महाराज प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में संत सिंगाजी महाराज चरण स्थल मंदिर बरखेड़ा पठानी लहारपुर रोड पर पांच दिवसीय परचरी पुराण कथा की जा रही है। कथा वाचक ललित महाराज ने कथा में सिंगाजी महाराज के अद्भुत चमत्कारों की कथा सुनाई। कथा करने महाराज के साथ खंडवा से टीम आई हुई है, जिसमें पुजारी राधे श्याम बाबा के साथ रामनिवास राठौर, राम यादव, जीवन पटेल, मनीश राठौर, चंदन राजपूत हैं। आयोजन निगुर्ण धाम सिंगाजी महाराज सेवा समिति भोपाल द्वारा किया जा रहा है। कथा रोजाना दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक की जा रही है।
