11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा में खाद्य अमले की कार्रवाई, सोना फूड्स फैक्टरी को किया सील

गोविंदपुरा में खाद्य अमले की कार्रवाई, सोना फूड्स फैक्टरी को किया सील

Published on

भोपाल।

गंदगी के बीच तैयार होने वाले खाद्य पदार्थों को लेकर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कार्रवाई की है। गोविंदपुरा की एक फैक्ट्री में रंग-बिरंगे फ्राइम्स बेहद गंदगी के बीच बन रहे थे। ये देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने गंदगी में फ्राइम्स बनाने वाली सोना फूड्स फैक्टरी को सील कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक एक फूड फैक्टरी के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। इसमें बताया गया कि फैक्टरी में बनने वाले फ्राइम्स को चौतरफा फैली गंदगी के बीच बनाया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने सोना फूड्स पर छापा मारा। यहां पर जगह-जगह जमीन पर गंदगी में फ्राइम्स बिखरे मिले। इसमें उपयोग होने वाले रंगों की क्वालिटी भी ठीक नहीं थीं। वह भी गंदे बर्तनों में रखे थे।

विभागीय अमले को देखकर कर्मचारियों ने पहले विरोध किया, लेकिन बाद में उनके तेवर ठंडे पड़ गए। 19बी सेक्टर गोविन्दपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सोना फूड्स से एक नमूना लेते हुए तत्काल कारखाने में खाद्य पदार्थों का निर्माण रोकने के उद्देश्य से फैक्टरी को सील किया गया। यहां फ्राइम्स के ऊपर ही कर्मचारियों को चलते हुए भी पाया गया।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...