– हजारों दर्शकों ने सराहा,ईडी भी देखने पहुंचे रामलीला मैदान
भोपाल
भोपाल में पहली बार पिपलानी रामलीला मैदान में पवन पुत्र हनुमान जी ने हवाई मार्ग से लंका दहन किया । यह अयोजन रामलीला समिति द्वारा आयोजित किया गया । के्रन के सहारे चलीस फीट उंचाई से लंका दहन का दृश्य देखने को मिला । लाईट के फोकस में सिर्फ पवन पुत्र ही दिखाई दे रहे थे न कि क्रेन । खचाखच भरे रामलीला मैदान में दर्शकों ने वायु मार्ग से लंका दहन का लुफ्त उठाया ।
बड़ी बात यह है कि वायु मार्ग से पवन पुत्र हनुमान जी की जय श्रीराम के उद्घोष ही सुनाई दे रहे थे । इस लंका दहन को इस लंका दहन को देखने भेल के कार्यपालक निदेशक विनय निगम,भेल लेडिज क्लब की अध्यक्षा श्रीमति नमिता निगम ,महाप्रबंधक अविनाश चंद्रा और सीआईएसएफ के कमाडेंट भी पहुंचे ।

