15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल काॅलेज में लगेगी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की प्रतिमा

भेल काॅलेज में लगेगी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की प्रतिमा

Published on

– काॅलेज जनभागीदारी समिति की बैठक

भोपाल

गुरूवार को बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल की जनभागीदारी की सामान्य परिषद की बैठक अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार की अध्यक्षता में कॉलेज के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई जिसमें नवनियुक्त सभी सदस्यगणों का स्वागत कर कॉलेज एवं छात्र छात्राओं के हित में विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक परिचर्चा कर प्रस्ताव सर्व सहमति से पारित किए गए ।

2 जून 2023 को कालेज परिसर में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रद्धेय श्री बाबूलाल जी गौर की मूर्ति स्थापना की जाएगी एवं 30 अप्रैल 2023 को प्रधानमंत्री की मन की बात का 100वां कार्यक्रम सामूहिक रूप से सुनने के लिए राज्य मंत्री दर्जा एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर जी के मुख्य आतिथ्य में पीपुल्स मॉल ऑडिटोरियम में सीधा प्रसारण होगा जिसमें सभी छात्र छात्राओं को सहभागिता करने के लिए प्रस्ताव पास किया गया इसके साथ ही कॉलेज परिसर के साभागार का जीर्णोद्धार किया जाए, केंद्र एवं राज्य सरकार की रोजगारमुखी योजना से सभी विद्यार्थियों को लाभ दिलाए जाने के लिए सेमिनार ,छात्रवृत्ति मिलने वाले विद्यार्थियों को हो रही परेशानियों से निजात दिलाने के लिए समय सीमा में छात्रवृत्ति मिले, जिसके लिए विभागीय अधिकारियों के साथ सेमिनार का आयोजन किया जाएगा ।

स्पोर्ट्स क्लब एवं खेल मैदान का शुद्धीकरण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत उन्नत कृषि पर आधारित सेमिनार कार्यशाला का आयोजन, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह ,वृक्षारोपण, आधुनिक तकनीकी पद्धति से कालेज में विद्यार्थियों को सूचना ,विश्व योग दिवस की कार्य योजना, चिकित्सा रक्तदान शिविर का आयोजन ,संविधान निर्माण दिवस पर संविधान विषय पर आधारित सभी छात्र-छात्राओं की परीक्षा , 15 अगस्त एवं 26 जनवरी राष्ट्रीय महत्व के दिवस समारोह, आगामी नैक मूल्यांकन हेतु बजट प्रावधान अधोसंरचना विकास संबंधी कार्य -पार्किंग शेड ,पेयजल व्यवस्था, विद्युत आदि नवीन भवन में आधारभूत अधोसंरचना संबंधी कार्य, पार्टीशन ,जाली, पर्दे, विद्युत व्यवस्था आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई । बैठक में प्रमुख रूप से समिति के उपाध्यक्ष एसडीएम राजेश गुप्ता ,भेल नगर प्रशासक सपन सुहाने ,प्रचार्य एवं सचिव डॉ संजय जैन तेज सिंह ठाकुर ,नरेंद्र ठाकुर , अंशुल यादव मौजूद थे ।

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...