भोपाल
भेल उद्योगनगरी के इंद्रपुरी ए सेक्टर में इन दिनों कुछ जगहों पर नशा कारोबार सिर चढ़कर बोल रहा है। गोविंदपुरा के अंतर्गत इंद्रपुरी के अधिकतर युवा नशे के आदी हो गये हैं। यही नहीं उनके द्वारा चौक-चौराहे, गली मोहल्ले में खुलेआम नशा करने से आम लोग परेशान हैं। इस नशे के गिरफ्त में प्रतिदिन नाबालिग एवं अन्य युवाओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। कहा जा रहा है कि नशा कारोबार में कई सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के सीनियर कक्षा के विद्यार्थी भी शामिल हैं। स्थानीय रहवासियों का यह भी आरोप हैं कि कई बार पिपलानी थाने में तथा बीट प्रभारी को इस संबंध में शिकायत के बावजूद पुलिस इस दिशा में कोई ठोस और कारगर कदम नहीं उठा रही है।
रोजाना रात में बनती हैं विवाद की स्थिति
ए सेक्टर दुर्गा मंदिर के सामने हालात तो यह है कि गत दिनों यहां पढ रहे छात्रों ने जमकर उत्पात मचाते हुए मकान मालिक को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। तथा मकान मालिक की गाडी में तोड़फोड़ भी कर डाली। खास बात तो यहां यह भी है कि रहवासियों ने जब इसकी शिकायत करनी चाही तो उनकी शिकायत भी नहीं दर्ज कराई गई।
आचार संहिता के बाद भी रात 12 बजे तक चलती हैं दुकानें
इंद्रपुरी ए सेक्टर दुर्गा मंदिर के सामने हालात तो इतने बदतर हो चुके हैं कि यहां आचार संहित का भी कोई असर नहीं दिख रहा है। दुर्गा मंदिर के सामने रीहाइशी एरिया में एक चाय और कोल्डड्रींक की दुकान पर जो कि पूरी तरीके से अवैध रूप से बनाई गई है और देर रात तक संचालित भी की जाती रही हैं। रात 11 बजे के बाद यहां नशेडियों का जमावडा लगना शुरू हो जाता है। कई बार रहवासियोें द्वारा इस संबंध में शिकायत करने पर भी स्थानीय पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं।
